शादी हर इंसान के जीवन का काफी महत्वपूर्ण फैसला माना जाता है। अपनी शादी में लोग अक्सर काफी शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं और हर कोई अपने इस खुशी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करना चाहता है लेकिन बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी शादी चोरी चुपके तरीके से किया है। बॉलीवुड के इन सितारों के बारे में किसी को कानों कान ख़बर नहीं लगी थी। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी चोरी चुपके तरीके से रचाई है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बॉलीवुड के हैंडसम बॉय रणबीर कपूर और बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल कही जाने वाली आलिया भट्ट ने अपनी शादी काफी चोरी चुपके तरीके से रचाई थी। रणबीर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में लोगों को अंत तक पता नहीं चला था। इन्होंने 14 अप्रैल साल 2022 में एक दुसरे के साथ शादी रचाई थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में चोरी चुपके तरीके से एक दुसरे के साथ शादी रचाई थी। विराट और अनुष्का के शादी में केवल इनके परिवार के ही लोग शामिल हुए थे।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और सबसे खुबसुरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल कैटरीना कैफ और बॉलीवुड फिल्म इंड्स्ट्री के पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल ने भी काफी गुमनाम तरीके से एक दुसरे के साथ शादी रचाई थी। इन दोनों सितारों की शादी की बात सुनकर कई लोग हैरान हो गए थे। और तो और इन दोनों सितारों ने अपनी शादी की बात अंत तक छुपा कर रखी थी। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर साल 2021 में एक दुसरे के साथ शादी रचाई थी।
यामी गौतम और आदित्य धर
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपने शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली यामी गौतम और आदित्य धर ने भी अपनी शादी चोरी चुपके ही रचाई थी। यामी गौतम और आदित्य धर ने साल 2021 में एक दुसरे के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से जब यामी गौतम और आदित्य धर के फोटोज वायरल हुई तो कई लोग तो विश्वास भी नहीं कर पा रहे थे कि यामी गौतम ने सच में शादी कर लिया है।
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम ने भी प्रिया रुंचल के साथ चोरी चुपके से शादी रचा ली थी। और जब जॉन के इस शादी के बारे में इनके गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु को पता चला तो इन दोनों के बीच काफी ज्यादा तकरार देखने को मिली थी। दरअसल बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम ने कुछ दिनों पहले ही एक दुसरे के साथ ब्रेकअप किया था। यही कारण है कि जॉन अब्राहम ने अपनी शादी काफी चोरी चुपके तरीके से रचाई थी।
केएल राहुल और आथिया शेट्टी
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड फिल्म इंड्स्ट्री के बेहतरीन एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भी बीते दिनों चोरी चुपके से एक दुसरे के साथ शादी रचा ली है। दरअसल केएल राहुल और आथिया शेट्टी एक दुसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं और इन दोनों की शादी की बात साल 2022 से ही हो रही थी हालांकि बीते 23 जनवरी को इन दोनों ने एक दुसरे के साथ शादी रचा लिया है। शादी से पहले इनके शादी के बारे में किसी को भी पता नहीं था।
यह भी पढ़े-मिलिए दुनिया के सबसे अमीर सितारों से, लिस्ट में शाहरूख खान का भी नाम है शामिल